तमकुही राज: मिशन शक्ति 5.0: गांव-गांव पहुंचा सशक्तिकरण का संदेश, हेल्पलाइन जागरूकता से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत तमकुहीराज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। टीम ने 1090, 181, 112 और 1098 जैसी सेवाओं के उपयोग के बारे में बताया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें हर परिस्थिति में सजग व सशक्त बनाना है।