काशी में माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सभी तैयारियां की गईं
काशी में माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद काशी में माघी पूर्णिमा के पावन स्नान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मीडिया से बातचीत करते हुए गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का स्नान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।