मंझनपुर: धर्मुहापुर से मुखबिर की सूचना मिलने पर चोरी के 2 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चापड़ बरामद
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर चोरी के दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक चापड़ व दो बकरी बरामद हुई है। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया है।