कन्नौज: कन्नौज में मंगलवार को हनुमान मंदिरों में दिखी भीड़, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन
कन्नौज शहर के हनुमान मंदिरों में मंगलवार के दिन सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ देखने को मिली। भक्त लगातार मंदिर में हनुमानजी के दर्शन करने को आते रहे, तो वहीं मंगलवार को मकरदंनगर क्षेत्र में हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ जिसके बाद भक्तों ने भगवान श्रीराम की स्तुति के साथ हनुमान जी की आरती की और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।