बज्जू में यूरिया खाद लेने पहुंचे सैकड़ों किसान आपस में भिड़ गए। खाद वितरण केंद्र पर पर्ची लेने की होड़ में धक्का-मुक्की हुई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।यूरिया की खेप पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान सुबह 9 बजे से ही खाद वितरण केंद्र पर जमा हो गए थे।