दतौली गांव निवासी कालीचरण यादव पुत्र रामलाल का कुड़ासन बाजार में बाइक से दुर्घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दतौली वीरपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घायल कालीचरण यादव को एंबुलेंस के माध्यम से मनकापुर CHC भिजवाया। बुधवार 7 बजे चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि विधिक कार्यवाही की जा रही है।