प्रतापपुर: मैराग में हुआ एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन
प्रखंड के मैराग गांव में मंगलवार को लगभग 5 बजे तक एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कई लोग देवाधिदेव महादेव के शिष्य बनकर खुद को अहोभाग्य मान रहे थे। मैराग शिव शिष्य परिवार के ओर से आयोजित इस शिव चर्चा में गुरु बहन निर्मला के घर पर आयोजन किया गया था। इस अवसर पर लोगों ने भगवान शिव के प्रति अपने-अपने विचार और भजन प्रस्तुत किए। लोगों को गुरु