घाटमपुर: घाटमपुर नगर पालिका के द्वारा अब तक पकड़े गए 1198 बंदर, बंदरों का आतंक हो रहा कम
घाटमपुर नगर पालिका की पहल पर चलाए गए अभियान में अब तक 1198 बंदरों को पकड़ा जा चुका है,जिन्हें सुरक्षित रूप से यमुना पार के जंगलों में छोड़ा जा रहा है।नगर पालिका अधिकारी ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे बताया बंदरों के आतंक को कम करने के लिए टेंडर निकालकर बंदरों को पकड़ने के लिए टीम बुलाई गई थी। मथुरा से आई बंदर पकड़ने की टीम के द्वारा अब तक 1198 बंदरों को पकड़ा गया।