गोला उपनगर के वार्ड नंबर 2 निवासी श्रीनिवास नामक युवक एक अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दाहिना पैर टूट गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना रानीपुर पुलिया के पास हुई।