ज़ायका बुंदेलखंडी हो और साथ में सेहत का तड़का... तो बात ही क्या है! पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ला गेट पर पिछले सात दिनों से जारी मिलेट फूड फेस्टिवल का आज गुरुवार 15 जनवारी को शाम 6 बजे शानदार समापन हुआ। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित इस मेले ने न केवल पर्यटकों का दिल जीता, बल्कि हमारे पारंपरिक 'मोटे अनाज' को एक नई पहचान भी दी।