नारायणपुर: नो-एंट्री में धड़ल्ले से घुस रहे भारी वाहन, बाजार में लग रहा जाम
नवगछिया मुख्य बाजार में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं, जबकि ट्रैफिक थाना पुलिस बेखबर नजर आ रही है। अनुमंडल अस्पताल के पास लगाए गए नो-एंट्री बोर्ड के बावजूद दिन के समय बड़े वाहन बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। ट्रक अंदर घुसकर सामान की अनलोडिंग कर रहे हैं, जिससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है।