रामपुर: ग्राम कोयला में खेलने के दौरान तीन वर्षीय बच्चे ने किल्ली मारने की दवाई खाई, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया
Rampur, Rampur | Mar 24, 2024 थाना भोट क्षेत्र के ग्राम कोयला निवासी चंद्र प्रकाश का 3 वर्षीय बच्चा राज घर में खेल रहा था। तभी जानवरों की किल्ली मारने की दवाई उसके हाथ लग गई। जो उसने खेलने के दौरान खा ली। जहरीला पदार्थ खाने से बच्चे की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर बच्चे को रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार करने पर बच्चे की हालत में सुधार नही होने पर रेफर किया।