चंदेरी: ग्राम लडेरी निवासी 40 वर्षीय विवाहित महिला घर से लापता, पुलिस कर रही है तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 45 वर्ष निवासी लडेरी ने बताया कि 19 मार्च की दोपहर करीबन 1:00 बजे से मेरी पत्नी उम्र 40 वर्ष घर से लापता है वह हमें बिना बताए कहीं चली गई जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा महिला की तलाश शुरू कर दी है।