खनियाधाना: बामौरकला में खेत की नरवाई में लगी भीषण आग, मंदिर के पेड़-पौधे भी हुए प्रभावित, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
खबर जिले के खनियाधाना के बामौरकला से है। जहां खेत की नरवाई में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को 4 बजे खनियाधाना के बामौरकला के रास्ते पर शिनावल टोरिया चक जनकपुर में मंदिर के पास स्थित खेत में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की आसपास के सभी खेतो में आग भड़क गई।