दमोह: रामनाथ पिपरिया से 58 क्विंटल चना चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 बोरी चने व अन्य सामान ज़ब्त
Damoh, Damoh | Jan 10, 2025 दमोह देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले रामनाथ पिपरिया में राघवेंद्र पटेल के वेयर हाउस से 8 आरोपियों के द्वारा 14 से 15 अगस्त 2024 की दरमियानी रात 58 क्विंटल चना चोरी करने की घटना सामने आई थी। जहां घटना में लिप्त इनामी आरोपी का आज शुक्रवार शाम 4 बजे गिरफ्तार करने के बाद देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार ने संक्षिप्त जानकारी देकर खुलासा किया।