समस्तीपुर: जीआरपी की टीम ने चोरी की मोबाइल खरीदने के आरोप में फुलवरिया से एक महिला को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जीआरपी की टीम ने चोरी की मोबाइल खरीदने की आरोप में एक महिला को किया गिरफ्तार ।जानकारी के अनुसार बरौनी फुलवरिया की रहने वाली मंजू देवी को समस्तीपुर जीआरपी की टीम ने चोरी की मोबाइल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है ।गिरफ्तार महिला के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है ।