समस्तीपुर: नरघोगी मठ स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, जिले में खुशी की लहर
सीएम नीतीश कुमार ने श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया उद्घाटन। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर सहित कई विधायक और कार्यकर्ता रहे उपस्थित ।