नित्थर: चेबड़ी में मंदिर कमेटी ने आयोजित की बैठक, मंदिर के वर्षगांठ के आयोजन को लेकर विस्तार से हुई चर्चा
Nither, Kullu | Apr 8, 2024 मंदिर कमेटी के उप प्रधान चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि भुवनेश्वरी माता मंदिर चेबड़ी में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। सोमवार को मंदिर कमेटी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मंदिर प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।