नित्थर: अपनी ही सरकार से निराश मंत्री विक्रमादित्य सिंह अब बेतुकी बयानबाजी पर उतारू: विधायक आनी लोकेंद्र कुमार
Nither, Kullu | Apr 2, 2024 मंगलवार को आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि अपनी ही सरकार से निराश मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपनी भड़ास निकालने के लिए बहाने ढूंढ़ रहे हैं। आपदा के दौर में दूसरों की भूमिका पर सवाल उठाने वाले अपनी भूमिका भी स्पष्ट करें। उन्होंने कहा की आपदा से प्रभावितों को अभी तक पूर्ण रूप से क्षतिपूर्ति नहीं हो पाई है।