संडीला: अतरौली के नेवादा चौराहे के पास नायरा पेट्रोल पंप के सामने मिले अज्ञात शव का पोस्टमार्टम हुआ, रिपोर्ट का इंतजार
रविवार को अतरौली थाना क्षेत्र में नेवादा चौराहे के पास नायरा पेट्रोल पंप के सामने मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। वह अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम औढापट्टी भैदा के निवासी थे। मृतक के भतीजे अरविंद ने थाने पहुंचकर शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।