सहारनपुर: मानकमऊ स्थित बाबा श्री जाहरवीर गोगा माहड़ी मंदिर परिसर में बने स्वच्छ कुंड में नहाते समय 15 वर्षीय लड़का डूबकर हुई मौत
मानकमऊ स्थित बाबा श्री जाहरवीर गोगा माहड़ी मंदिर परिसर में बने स्वच्छ कुंड में लेबर कॉलोनी के जयप्रभा नगर निवासी एक ही परिवार के चार बच्चे रविवार शाम 4:00 बजे नहाने के लिए गए थे। नहाते समय स्वच्छ कुंड में दो बच्चे डूब गए जिनमें से एक बच्चे को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। तो वही 15 वर्षीय लड़का जिसका नाम गौतम है उसकी बने स्वच्छ कुंड में डूबने से मौत हो गई।