लटेरी: महावन के पास से पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, मामला दर्ज
Lateri, Vidisha | Jan 30, 2025 गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार महावन के पास से पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से पुलिस ने 16 क्वार्टर अवैध शराब के बरामद किए हैं आरोपी के पास से बरामद की गई अवैध शराब की कीमत करीब 1300 रुपए बताई जा रही है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है