ग्वालियर गिर्द: गोवर्धन कॉलोनी में युवक को मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी में एक युवक के साथ बेरहमी का वीडियो वायरल हुआ है। उसमें कुछ युवक दो युवकों की मारपीट करते नजर आ रहे है। एक युवक को मुर्गा बनाया हुआ है उसे पर लातें बरसाई जा रही हैं। वहीं दूसरे युवक का गिरेबान पकड़ा हुए युवक खडा है।घटना शुक्रवार की बताई गई है। 12 सेकंड का ये वीडियो शनिवार देररात से ही वायरल है।