शाहबाद: कोतवाली परिसर में शब-ए-बरात को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई
शब-ए-बरात को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और मस्जिदों के इमाम शामिल हुए। कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने कहा शब-ए-बरात मरहूम बुजुर्गों की याद में मनाया जाता। ऐसे में लोग घरों पर ही रहकर दुआएं करते हैं।