शाहबाद: बाजार शंभा सहित अधिकांश वार्डों में बंद पड़ी हैं सोलर लाइटें, अंधेरे से गुजर कर दलित बस्ती पहुंच रहे हैं मोहल्ला वासी
नगर पालिका परिषद द्वारा लगवाई गई अधिकांश सोलर लाइटें इस वक्त पूर्णता बंद है। गलियों में सोलर लाइटों से रोशनी हुआ करती थी परंतु सोलर प्लेट और बैटरियां चोरी हो जाने की वजह से अधिकांश सोलर लाइटें बंद पड़ी है। नगर पालिका परिषद ने समस्त 25 वार्डों में सोलर लाइटें लगवाई थीं लेकिन अधिकांश लाइटों की बैटरियां और सोलर चोरी होने से लाइटें बंद हैं।