आज शुक्रवार रात्रि 8 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बडौद निवासी बाइक सवार पति पत्नी आगर से बडौद की तरफ आ रहे थे तभी मदकोटा के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उज्जैन स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय शाकिर खान को गंभीर चोटें आई हैं वहीं उनकी पत्नी भी इस दुर्घटना में घायल हुई है।