बांसडीह: रामपुर दक्षिण में धान के खेत में घूमने गए किसान पर नीलगाय ने किया हमला, घायल
Bansdih, Ballia | Sep 15, 2025 मनियर थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण में सोमवार के दिन धान के खेत घूमने गए किसान सपन सिंह उम्र 58 वर्ष पर नील गायों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। शोरगुल सुनकर मौके पर लोग पहुंच गए ।तथा आनन फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर इलाज के लिए ले गए।जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज जारी है।