सीकर-नवलगढ़ रोड पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से नवलगढ़ के जिला अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग जयपुर के बताए जा रहे हैं।