आगरा: आगरा भ्रमण के लिए आईं कजाकिस्तान की दो महिला पर्यटक अपने ग्रुप से बिछड़ी,पर्यटन पुलिस ने तलाश कर ग्रुप से मिलवाया
Agra, Agra | Mar 24, 2024 थाना पर्यटन पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है। जिसमें कजाकिस्तान से ग्रुप आगरा भ्रमण के लिए आया हुआ था।इसी दौरान ग्रुप में से दो महिलाएं बिछड़ गईं और वह काफी परेशान होने लगी,इसकी सूचना थाना पर्यटन पुलिस को दी गई, पर्यटन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्रुप को तलाश कर बिछड़ी हुई दोनों महिला पर्यटकों को ग्रुप से मिलवाया है। सभी ने पर्यटन पुलिस की सराहना की है।