बंजरिया: बघउत बाबा मंदिर में अष्टयाम के दूसरे दिन सोमवार को उमड़ी हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़
बघउत बाबा मंदिर में अष्टयाम के दूसरे दिन सोमवार को उमड़ी हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों की भीड़। पब्लिक एप्प की टीम चार बजे पहुंची तो चारो तरफ राम धुन सुनाई दे रहा था। जिससे पूरा वातावरण गूंज रहा था। निम के पेड़ में भक्त धागा बांध कर मन्नत मांग रहे थे। आयोजन समिति मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए महाप्रसाद वितरण कर रही थी। परिसर में भारी मेला लगा है।