बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में दबंगों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाले शारिक अब्बासी एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया पड़ोस के रहने वाले कुछ व्यक्तियों से मामूली विवाद हुआ था विवाद के चलते दबंगों ने उन पर व उनके परिवार पर हमला बोला था,जिसमें वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनके विरुद्ध थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। पुलिस ने अभी तक उसमें किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की है।