मुरैना नगर: 3 साल से फरार पटवारी की गिरफ्तारी से प्रशासन में हड़कंप, एसडीएम ने की सख्त कार्रवाई, निलंबन आदेश जारी
धोखाधड़ी के मामले में तीन वर्षों से फरार पटवारी राहुल शर्मा को 3 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।गिरफ्तारी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।आज एसडीएम भूपेंद्र कुशवाहा ने तत्काल प्रभाव से पटवारी को निलंबित किया।निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील ग्रामीण मुरैना रहेगा।तहसीलदार को सात दिन में आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच जारी है।