निवार और बड़वारा के बीच तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सामने मवेशी आने से हादसा, बाइक सवार युवक घायल
कटनी के निवार और बड़वारा के बीच एक सड़क हादसा हो गया जिस पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सामने अचानक मवेशी आने के चलते बाइक हादसे का शिकार हो गई जिसके चलते बाइक में सवार 40 वर्षीय युवक इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है घायल के सिर पर गंभीर रूप से चोट आई हुई है और इनका उपचार कटनी जिला अस्पताल में किया जा रहा है