निघासन: सिंगाही थाना क्षेत्र में तेंदुए का खौफ बरकरार, एक तेंदुआ पकड़ा गया, बाकी की तलाश में वन विभाग की टीम निगरानी कर रही
लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के फुटहा फॉर्म में मासूम बच्ची सिमरन की दर्दनाक मौत के बाद भी तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते बुधवार को 7 वर्षीय सिमरन को तेंदुआ घर से उठाकर ले गया था, जिसके बाद उसका शव खेत में मिला था। घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरे लगाकर अभियान शुरू किया, जिसमें 28 मार्च 2026 को एक तेंदुआ पकड़ लिया गया।