जानसठ: ककरौली के गाँव तेवडा में मामूली विवाद पर दबंगों ने बुजुर्ग दुकानदार और उसके बेटे को जमकर पीटा, CCTV में घटनाक्रम कैद
ककरौली के गाँव तेवडा मे मामूली विवाद पर दबँगो का कहर देखने को मिला, जिसकी CCTV फुटेज शुक्रवार शाम 5:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुई,मारपीट का घटनाक्रम बीते कल का बताया जा रहा है, जहाँ मामूली विभाग के चलते गांव के ही आधा दर्जन दबंगों ने दुकान पर बैठे हुए बुजुर्ग शख्स और उसके एक पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट की, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी