द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के मामले में इंटर स्टेट शराब तस्कर और एक महिला को पकड़ा है। इस मामले में 1450 क्वार्टर शराब का बरामद किया गया है। साथ ही एक स्कूटी को भी जप्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेखा और पवन के रूप में की गई है।