शहज़ादपुर: शहजादपुर अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसान, आढ़तियों की हड़ताल से हो रहे परेशान
शहजादपुर की अनाज मंडी में आज किसान धान की फसल लेकर पहुंचे हैं लेकिन आढ़तियों व राइस मिलर ने हड़ताल कर दी है। इस मौके पर किसानों ने कहा है कि जब भी उनकी फसल वह मंडी में आनी होती है तभी आढ़ती और राइस मिलर हड़ताल पर बैठ जाते हैं। किसानों ने आढ़तियों पर आरोप लगाए की वह किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाते हैं।