श्योपुर। जिले के कराहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रिछी में रविवार की दोपहर 12.30 बजे कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई वहीं एक महिला गम्भीर रूप से घायल है। मामले में कराहल थाना पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 02 बजे केस दर्ज कर लिया है।