बता दें कि मंगलवार की दोपहर लगभग 01 बजे काजीबाडी़ पदमपुर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में लगभग 28 लाख की राशि से कल्याण विभाग अंतर्गत बनने वाले सामुदायिक भवन का लेआउट यानी भूमि सिमांकन का कार्य किया गया। मंदिर में होने वाले भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित शादी विवाह दौरान लोगों को ठहरने में सुविधा होगी।