मिर्ज़ापुर: वाराणसी की टीम ने गणेशगंज में मीटर से छेड़छाड़ के मामले में चेकिंग अभियान चलाया, चार पर दर्ज किया गया मुकदमा
वाराणसी से आई विजिलेंस की टीम ने गणेशगंज में शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे चेकिंग अभियान चलाया। मीटर से छेड़छाड़ करने वाले चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गणेशगंज मोहल्ले में लगातार दूसरे दिन टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया था।