मिर्ज़ापुर: कंतित और विंध्याचल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन से की निगरानी
आराजकतत्वों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे से कंतित और विंध्याचल क्षेत्र का निगरानी किया। पुलिस की ओर से यह वीडियो जारी किया गया। पुलिस ने बताया कि नवरात्र मेला सकुशल संपन्न करने के लिए एसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है।