मिर्ज़ापुर: घायल प्रेमी की सेवा के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंची प्रेमिका ने प्रेमी से रचाई शादी, बोली- साथ जीने-मारने की खाई हैं कसमें
घायल प्रेमी की सेवा करने के लिए प्रेमिका ने मंडलीय अस्पताल पहुंचकर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। मंडलीय अस्पताल में ही घायल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरा फिर कोर्ट मैरिज किया। गोगांव के रहने वाले शिवकुमार सिंह का बीरपुर की पुष्पांजलि से ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सड़क दुर्घटना में प्रेमी का पैर टूट जाने पर प्रेमिका ने यह कदम उठाया।