मेड़ता से बीकानेर के बीच रेलवे की ओर से नवीनीकरण का काम चल रहा है। रेल पथ पर नवीनीकरण का काम होने के चलते श्रीगंगानगर-दादर एक्सप्रेस री शेड्यूल रहेगी। रेलवे ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि 26 अक्टूबर से 14 नवंबर तक श्रीगंगानगर दादर एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से रवाना होगी।