बड़वारा: ग्राम पठरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आया बंदर, समाजसेवियों ने कराया प्राथमिक उपचार
Badwara, Katni | Jan 26, 2026 बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पठरा के समीप एक बंदर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया जिसे समाज सेवा विकास संस्था की टीम के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। बताया गया है कि ग्राम पठरा के समीप सड़क किनारे बंदरों को खाने के लिए लोग समान डाल देते हैं जिससे आए दिन बंदर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।