शुजालपुर के अस्पताल चौराहा पर 10 जनवरी को तेज रफ्तार बाइक से स्टंट कर रहे युवकों ने एक पैदल राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में काजीपुरा निवासी दिनेश पांचाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश पांचाल का पैर टूट गया