मड़िहान: राजगढ़ थाने के कुड़ी गांव में बकरी द्वारा आम का पेड़ खाने पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट तीन लोग घायल हुए रेफर
बताते चले कि शुक्रवार को राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बकरी द्वारा आम का पेड़ खा गई मना करने पर बकरी चरा रहा युवक गाली गलौज करने लगा जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई मारपीट में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भर्ती किया गया जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर रेफर किया।