ढाका प्रखंड के गहई निवासी नीरज कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में 241 रैंक हासिल कर अपने माता-पिता, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। नीरज कुमार की इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।