गुना नगर: जिले में सोमवार से शुरू होगी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, तैयारी हुई पूरीः गुना कलेक्टर
गुना जिले में भी 5 फरवरी सोमवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस दौरान जिले के 54 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10 के 18261 और कक्षा 12 के 12021 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस ने कहा कि पूरी तरह सतर्क व मुस्तैद रहकर परीक्षाएं सम्पन्न कराएं। पेपर लीक संबंधी भ्रामक और अवैधानिक गतिविधियों के लिए कठोर कार्रवाई होगी