उन्नाव जनपद के थाना आसीवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुसाईखेड़ा में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुलदीप (19) पुत्र राज कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि कुलदीप ने गांव के बाहर जाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय वह घर पर अकेला था, जबकि उसके पिता दिल्ली में मजदूरी का कार्य करते हैं।