शेरघाटी: रौशनगंज पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की, तीन ट्रैक्टर जब्त
रौशनगंज थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो बालू लदे ट्रैक्टर और एक गिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। हालांकि, सभी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष अणु राजा ने शनिवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर नवादा गांव के रास्ते अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। इसी दौरान, एक अन्य ट्रैक्टर पर गिट्टी लोड